वीरपुर थाना में गुंडा परेड आयोजित, शराब कारोबारियों को थाना में उपस्थिति देने का निर्देश..

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए बेगूसराय पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है और हर एक तरह के हथकंडे अपना रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के वीरपुर थाने की पुलिस ने थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया जिसमें पूर्व में शराब बेचने के मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को थाना परिसर में ही उपस्थिति देने का निर्देश दिया गया।

- Sponsored Ads-

साथ ही साथ पूर्व के आरोपियों को हिदायत दी गई कि अगर वह शराब के धंधे से अभी भी लिप्त हैं तो उसे अविलंब छोड़ दें। इसके ही साथ अगर अगल बगल के लोग इस धंधे में शामिल हैं तो उन्हें पकड़वाने में भी पुलिस की मदद करें। थाना अध्यक्ष ने हिदायत देते हुए कहा के पूर्व के सभी आरोपियों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया है और यदि शराब के कोई भी मामले सामने आते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस के इस सख्त रवैया की वजह से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article