पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ग्रीन संडे अभियान के तत्वावधान में बुद्धिजीवियों की बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

पर्यावरण संरक्षण को लेकर बुधवार को ग्रीन संडे अभियान के तत्वावधान में तेघड़ा में तारकेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुये। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिये ग्रीन संडे अभियान के तहत नीम कॉरिडोर के निर्माण की शुरूआत करने की लोगों ने सराहना की तथा इसके विस्तारीकरण में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-

लोगों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं शुद्धता के लिये नीम कॉरिडोर का निर्माण सर्वोत्तम उपाय है। लोगों ने अधिक से अधिक नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाने पर बल दिया और इसके लिये लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता बताई।

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ग्रीन संडे अभियान के तत्वावधान में बुद्धिजीवियों की बैठक 2बैठक में आगामी अगस्त माह में तेघड़ा में कार्यक्रम आयोजित कर एक सौ एक लोगों को नीम का पौधा वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरोज कुमार पासवान,पवन ठाकुर,डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी, अशोक कुमार, रणजीत कुँवर, डॉ0 उग्रनारायण पंडित, प्रमोद कुमार, विभूति भूषण राय, रंधीर मिश्रा आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article