समस्तीपुर: वर्चस्व की लड़ाई में जमकर मारपीट, पुलिस ने एक को दबोचा, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर। वारिसनगर थाना कांड संख्या 217/24 के प्राथमिकी अभियुक्त मो रियाज उर्फ इम्तियाज उर्फ काले पिता मो यासिन परवाना सतमलपुर थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बीते 31 अगस्त को वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गाँव निवासी मो0 शमीम के पुत्र मो0 जमशेद ने थाना में एक आवेदन दिया था ।

समस्तीपुर: वर्चस्व की लड़ाई में जमकर मारपीट, पुलिस ने एक को दबोचा, भेजा जेल 2जिसमे बताया गया है कि गाँव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे मेला भी लगा हुआ था,इसी बीच मो0 मंसूर हसन आज़ाद, मो0 इम्तियाज उर्फ काले, मो0 मुमताज़, मो0 वसीम राजा, बेलाल राजा दानिश राजा, मेघवाल राजा, एवं ताबिश राजा ने अपनी दबंगई दिखाते हुए बोला कि कवि सम्मेलन का आयोजन बंद करो जब आवेदन कर्ता ने मना किया तो सभी लोग मारपीटकर ज़ख़्मी कर दिया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: वर्चस्व की लड़ाई में जमकर मारपीट, पुलिस ने एक को दबोचा, भेजा जेल 3स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष वारिसनगर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मो0 इम्तियाज उर्फ काले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article