बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो क्षेत्र अन्तर्गत बदरपुर ढ़ाला के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात बाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से एनएचएआई बेसिक एंबुलेंस सपोर्ट 1033 टोल फ्री एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

वहीं घायल महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर ढ़ाला के समीप की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला विक्षिप्त है और वह सड़क किनारे टहल रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 की टीम को घटना की सूचना दी। तब मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने एनएचएआई के एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज चल रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article