रहुई प्रखंड में पंसस एवं उसके भाई के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई प्रखण्ड का मामला, घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस के द्वारा पीड़ित की गिरफ्तारी है क्षेत्र में चर्चा का विषय

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में इन दिनों सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के पिटाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वर्तमान पंचायत समिति सदस्य अशोक प्रसाद और उनके भाई अरुण महतो के साथ खंभे में बांधकर मारपीट की गई है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

- Sponsored Ads-

रहुई प्रखंड में पंसस एवं उसके भाई के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस 2

इस घटना के बाद रहुई प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। रहूई प्रखंड में अब पंचायत समिति और स्थानीय पुलिस के बीच लड़ाई आमने-सामने हो गई है। इन पंचायत समिति सदस्यों को अब जदयू का साथ भी मिल गया है। रहूई के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश पटेल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में अशोक महतो और गांव के ही सूरज मिश्रा के साथ विवाद हुआ था और इस विवाद को लेकर अशोक महतो के तरफ से मुकदमा भी किया गया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के विवाद को लेकर अशोक महतो और उनके भाई अरुण कुमार के साथ खंबे में बांधकर पिटाई की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए अशोक महतो और उनके भाई अरुण महतो को ही गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि अशोक महतो और अरुण महतो शराब के नशे में धुत होकर घर में घुसकर मारपीट किया था। जिसके कारण दोनो के साथ मारपीट की गई।

वहीं डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पेशौर गांव गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो और उनके भाई अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है फिलहाल दोनों तरफ से प्राथमिक की दर्ज की गई है शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

Share This Article