समस्तीपुर में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से.) कार्यालय खुलने के साथ ही व्यापक रूप से चलाया गया सदस्यता अभियान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले मे़ हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। मौके पर मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा(से०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सह टेकारी विधायक डाॅ० अनिल कुमार ने खाटू श्याम मंदिर के पास हम (से०) के जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलित किया। जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यापक रुप से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी।

- Sponsored Ads-

मौके पर जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ० डी एन सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह, प्रदेश महासचिव चन्दन ठाकुर, आकाश कुमार सिंह, सवर्ण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुणेश विजय, सवर्ण प्रदेश अध्यक्ष डाॅ० मिंटू झा, युवा अध्यक्ष सोनू राय, नगर अध्यक्ष सुधीर हजारी, करुण कुमार, सर्वजीत प्रताप निर्मल, रुपेश झा, मनोज राय, रंजीत राय, पंकज पासवान, मुकेश सहनी, आदित्य आनंद, राजकुमार ठाकुर, ठाकुर ज्ञानेन्दू, सतीश ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश सहनी, कुणाल राम, दीपक कुमार और पार्टी से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से.) कार्यालय खुलने के साथ ही व्यापक रूप से चलाया गया सदस्यता अभियान 2प्रदेश अध्यक्ष डाॅ० अनिल कुमार ने सदस्यता अभियान में शामिल कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करना है। यह पार्टी किसी जाति विशेष की नहीं है। उन्होने कहा कि पार्टी के मुखिया जीतन राम माँझी के आदेशानुसार बिहार के सभी जिले के साथ पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान में अधिक संख्या में लोगो को जोड़ना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके वहीं जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर तथा प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। व्यापक सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही हम जिले में कम से कम दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए भी विचार कर रहे हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article