बेगूसराय को प्रमंडल बनने को लेकर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की समीक्षा बैठक

DNB Bharat Desk

राजनीतिक पार्टी सभी विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं एम एल सी, सभी सामाजिक संगठन , सभी राजनीतिक संगठन एवं सभी जन संगठन एक जुट  होकर  बेगूसराय प्रमंडल की लड़ाई लड़ रहे हैं

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय का इतिहास का पहला अवसर है जहां सभी राजनीतिक पार्टी सभी विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं एम एल सी, सभी सामाजिक संगठन , सभी राजनीतिक संगठन एवं सभी जन संगठन एक जुट  होकर  बेगूसराय प्रमंडल की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब बेगूसराय को प्रमंडल बनने से कोई रोक नहीं सकता आज समीक्षा बैठक में  सभी विधायक और एमएलसी एक हो कर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के साथ समीक्षा बैठक किया,

- Sponsored Ads-

बेगूसराय को प्रमंडल बनने को लेकर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की समीक्षा बैठक 2बैठक में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, बिहार सरकार के सचेतक राज्य मंत्री   राजकुमार सिंह , कांग्रेस के पूर्व राज्य अध्यक्ष एमएलसी मदन मोहन झा , बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, साहेबपुर कमाल के विधायक सात्तानंद संबुध्दा उर्फ ललन यादव,बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, तेघरा के विधायक राम रतन सिंह , राजद के एम एल सी उर्मिला ठाकुर ने एक साथ हो कहा प्रमंडल सरकार को बनाना ही होगा बेगूसराय सभी अहर्ता पूरा करता है,

बेगूसराय को प्रमंडल बनने को लेकर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की समीक्षा बैठक 2बेगूसराय प्रमंडल बनने से बेगूसराय में आसपास जिला को भी फायदा होगा मैं खगड़िया के एम एल सी  राजीव कुमार , परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार , खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ने भी अपना समर्थन भेज दिया है!!  प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रमंडल बनने से बेगूसराय के उद्योग और भी बढ़ेंगे और तथा व्यापार बढ़ेगा रोजगार के अवसर बड़े अवसर  प्राप्त होगा,

बेगूसराय को प्रमंडल बनने को लेकर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की समीक्षा बैठक 4छात्रों को विश्वविद्यालय ,बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि महाविद्यालय, युवाओं को रोजगार  मिलेगा तथा सरकार को और अधिक आय बढ़ेगा प्रशासन का भार हल्का  होगा  !!  बैठक में पूर्व मेयर अध्यक्ष आलोक कुमार अग्रवाल, संचालन समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता समीर शेखर, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार  सिन्हा, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मंगोतिया, सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक कुमार, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार , मार्क्स मेन के निदेशक कल्याण जी सहित दर्जनों गनमाण्य लोग भाग लिए

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article