नालंदा: दीपनगर बाजार में किया गया मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन, डीजे के धुनों पर जमकर थिरके युवाओं की टोली

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

इस बार पूरे नालंदा जिला में 2 दिन होली खेली गई। वही शाम ढलते ही मटका फोड़ एवं गीत झाल कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। इस बार पूर्णमासी दो दिन होने के कारण दोनों दिन होली खेलने का कार्यक्रम किया गया। लेकिन होली शाम होते ही दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में मटका फोड़ होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दीपनगर बाजार में किया गया मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन, डीजे के धुनों पर जमकर थिरके युवाओं की टोली 2प्रशासन के द्वारा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बावजूद युवाओं की टोली ने डीजे के धुनों पर थिरकते हुए जमकर डांस किया। वही दूसरी तरफ बिहारशरीफ मुख्यालय में आर्य समाज के लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया और जल कीर्तन होली गीत गाते हुए पूरे बिहार शरीफ खंदकपर, पुलपर, धनेश्वरघाट कमरुद्दीनगंज, आर्य समाज मंदिर मथुरिया मोहल्ला पहुंचा।

नालंदा: दीपनगर बाजार में किया गया मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन, डीजे के धुनों पर जमकर थिरके युवाओं की टोली 3वही आर्य समाज के प्रधान मनोज कुमार आर्य कहा की हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने का कार्यक्रम किया इतना ही नहीं मोहल्ला टोले में पैदल भ्रमण करते हुए लोगों को शांति का संदेश दिया।होली असत्य पर सत्य का विजय का त्यौहार है इसलिए आर्य समाज इस पर्व को सत्य के रूप में मनाया जाता है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article