बरौनी में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की ओर से निकाली गई भव्य झांकी शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

बरौनी पूरे बाजार में राम मंदिर निर्माण झांकी रही चर्चा का विषय, जगह जगह पारंपरिक हथियार के साथ उत्साहित लोगों ने किया प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

रामनवमी के अवसर पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला द्वारा भव्य झांकी शोभायात्रा एवं अखाड़ा निकाला गया। भव्य झांकी आखाड़ा शोभा यात्रा का शुभारंभ आयोजन समिति एवं संयोजक सदस्यों द्वारा पूरे विधि विधान से पारंपरिक शस्त्र पूजन किया गया। वहीं बीडीओ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार एवं इंस्पेक्टर तेघड़ा व अन्य महिला व पुरुष पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा के दृष्टिकोण से झांकी शोभा यात्रा का शांतिपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ।

बरौनी में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की ओर से निकाली गई भव्य झांकी शोभायात्रा 2शोभायात्रा का शुरूआत विधिवत दीनदयाल रोड काली स्थान से होते हुए तारा अदा (चंद्रवंशी चौक), फुलवड़िया बाजार, आलू चट्टीरोड, मिरचीया चौक, राजेन्द्र रोड, रेलवे मार्केट, फलमंडी होते हुए दीनदयाल रोड दुर्गा मंदिर में समाप्त हुआ। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल अयोध्या आधारित रामंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा तथा रथ पर सुसज्जित राम, लक्ष्मा, सीता और हनुमान रूप लोगों का मन मोह लिया।

- Sponsored Ads-

बरौनी में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की ओर से निकाली गई भव्य झांकी शोभायात्रा 3

शहर के मुख्य चौक चौराहे पर आखाड़ा लगा जिसमें समाज के गणमान्य प्रतिष्ठित व्यक्तियो को वयामशाला के विभिन्न सदस्यों द्वारा सम्मानित कियागया तत्पश्चात प्रशिक्षित खिलाड़ियों द्वारा लाठी-डंडे, भाला, फरसा, तलवार, बनेठी आदि परम्परागत शस्त्रों से करतब दिखाया गया।

बरौनी में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की ओर से निकाली गई भव्य झांकी शोभायात्रा 4

अच्छा खेल प्रदर्शित करने पर खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला के संयोजक सदस्य दिवाकर गुप्ता ने बताया कि इस बार की झांकी में राममंदिर को शामिल करना संस्था का सबसे अलग और बेहतरीन निर्णय साबित हुआ। साथ ही शहर के चौक चौराहे पर गणमान्य लोगों को मोमेंटों और पगड़ी से सम्मानित किया गया।

बरौनी में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की ओर से निकाली गई भव्य झांकी शोभायात्रा 5वहीं अतिथियों का स्वागत भाजपा मांडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव प्रमोद तथा दिवाकर गुप्ता डीएस द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, बरौनी नगर परिषद के चेयरमैन संजीव कुमार, राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डाॅ सोनू शंकर, पूर्व विधायक ललन कुंवर, सेवानिवृत्त डीएसपी सुनील कुंवर, बजरंग दल मोटरसाइकिल जुलूस के संयोजक रवि कुमार उर्फ मुन्ना पोद्दार, डाॅ संजीव भारती, डॉ राजकुमार आजाद तथा शंकर पोद्दार शामिल हुए। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article