बेगूसराय में सिपाही परीक्षा मे दुसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई समेत दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

युवक की बांका और मुंगेर जिला के रहने वाले हैं

डीएनबी भारत डेस्क

सरकार के लाख कोशिशों के बाबजूद बिहार सरकार द्धारा आयोजित परीक्षा में मुन्ना भाई शरीक होने से बाज नहीं आ रहें है। बेगूसराय में एक बार फिर से एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो सिपाही परीक्षा मे दुसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। इस के साथ ही पुलिस ने उस युवक को गिरफतार किया है जिसके बदले मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा है। इन दोनो युवकों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के बीपी स्कूल सेंटर के रूम नंबर छह से हुईं है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सिपाही परीक्षा मे दुसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई समेत दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2गिरफ्तार युवक की बांका और मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। गिरफ्तार दोनो युवक की पहचान बांका जिला शंभूगंज थाना क्षेत्र बगहा के रहने वाले रामचंद्र साह के पुत्र राजा कुमार और मुंगेर जिला के तो ओबडा गांव के रहने वाले क्रांति प्रसाद मंडल के पुत्र सन्नी कुमार के रूप मे की गईं है। बताते चले की राजा कुमार सन्नी कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था।

बेगूसराय में सिपाही परीक्षा मे दुसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई समेत दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 3इस संबंध में राजा कुमार ने बताया की वो सन्नी कुमार के बदले परीक्षा देने आए थे पर फोटो मैच नहीं होने पर पकड़े गए। सन्नी कुमार से परीक्षा देने के बदले पचास हजार में डील हुआ था। जिसमे एडवांस के रूप मे दस हजार रूपया प्राप्त हुआ था। वही पकड़े गए सन्नी कुमार ने बताया की राजा उनके साथ मे रहने वाला है। जिससे वो उसके बदले परीक्षा देने के लिय राजी हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों युवको को हिरासत में लेकर आए की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article