डीएनबी भारत डेस्क
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बेगूसराय में भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा मैथिली एवं हिंदी में परीक्षण एवं मूल्यांकन कार्यशाला 19 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसका आरंभ विगत 17 अगस्त को हुआ था।

इस कार्यक्रम में मैथिली एवं हिंदी के 35 शिक्षक शामिल हुए एवं मैसूर, कर्नाटक से आए विषय विशेषज्ञों ने भाषा परीक्षण एवं मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया । कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए डायट बेगूसराय के प्राचार्य डाक्टर संजय चौधरी ने छात्रों के व्यक्तित्व के विकास में भाषा संवंधी कौशलों के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
भारतीय भाषा संस्थान,मैसूर के डाक्टर अमित कुमार झा ने कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें डाक्टर वीरेश कुमार एवं डायट के वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री सुमित्रा मिश्रा, कनिष्ठ रिसोर्स पर्सन, भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर ने किया। प्रतिभागियों द्वारा इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं सामयिक बताया गया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट