भगवानपुर में जनगणना 2027 के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को HLO ऐप की दी गई ट्रेनिंग

DNB Bharat Desk

भगवानपुर: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को दूसरे दिन बाइट भवन में HLO ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

ट्रेनर अनुपम कुमार, चंदन कुमार और शंभूनाथ ठाकुर ने बताया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) ऐप का उपयोग पूर्णतः पेपरलेस जनगणना के लिए किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने प्रगणकों व सुपरवाइजर को ऐप पर लॉगिन करने, डेटा संग्रह की तकनीकी प्रक्रिया, मकान सूचीकरण और डेटा सिंक करने की पूरी प्रक्रिया समझाई।

भगवानपुर में जनगणना 2027 के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को HLO ऐप की दी गई ट्रेनिंग 2प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक प्रगणक को अपने निर्धारित क्षेत्र में हर परिवार की सटीक जानकारी ऐप के माध्यम से दर्ज करनी होगी। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, शिक्षा, व्यवसाय, ऊर्जा के स्रोत सहित 34 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी।

भगवानपुर में जनगणना 2027 के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को HLO ऐप की दी गई ट्रेनिंग 3मौके पर अशोक कुमार सिंह, देवेश, आजाद, रामप्रवेश, नवीन, बाबुल, धीरज, अशर्फी, अमित, पंकज सहित कई प्रगणक व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Share This Article