रामोदाय राम जानकी ठाकुरवाड़ी फतेहा में 1 मार्च से 9 मार्च धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ किया जाएगा महंत राम सुमिरन दास
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गीता धाम फतेहा ठाकुरवाड़ी के मंहत श्री राम सुमिरन दास जी महराज के नेतृत्व में रामोदाय राम जानकी ठाकुरवाड़ी फतेहा में प्रभु राम माता सीता समेत देवी देवताओं के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान 1101 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा में बैड बाजे,घोड़ा,रथ के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कलश शोभा यात्रा को लेकर कुमारी कन्या, ग्रामीणों व साधु-संतों के साथ फतेहा स्थित भजनानंद जी महाराज पुर्वी ठाकुरवाड़ी पहुंचे।जहा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करते हुए राम जानकी की प्रतिमा को रथ में सजाकर कलश लेकर कुंवारी कन्याओं के साथ फतेहा गांव का परिक्रमा करते हुए राम जानकी ठाकुरवाड़ी उर्फ रामोदाय ठाकुरवाड़ी पहुंचा।
शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के द्वारा राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे, श्री राम लला की जय, गंगा मइया की जय,भंडारी बाबा की जय के जयकारे लगा रहे थे। जयकारे से पुरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा था। शोभा यात्रा के दौरान सदगुरू यज्ञ के आचार्य काशी से पधारे श्री भारद्वाज शास्त्री जी महाराज व डॉ पुण्ड्रीक जी महाराज के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।वही गीता धाम ठाकुरवाड़ी के महंत श्री श्री 108 श्री राम सुमिरन दास जी महाराज ने बताया कि राम जानकी ठाकुरवाड़ी उर्फ रामोदाय ठाकुरवाड़ी का जीर्णोद्धार के उपरांत राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुंवारी कन्याओं का कलश शोभा यात्रा निकाला गया है।
शनिवार 1 मार्च से लेकर 9 मार्च तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ किया जा रहा हैं। यज्ञ में नौ दिनों तक पूजा पाठ के साथ भजन-कीर्तन व दुर दराज से आने वाले साधु संतों के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण पाठ,राम चरित मानस पाठ,समेत दुर्गासप्तशती का पाठ किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा के दौरान मौके पर आत्माराम दास जी महराज,बबलु कुमार मिश्र,रेवती रमण चौधरी, निरंजन पाण्डेय,संजय कृष्ण चौधरी,उर्फ बाबा,आशुतोष चौधरी,नरेश चौधरी, दिगम्बर चौधरी, पंकज चौधरी, नंदकिशोर चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट