रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले रोड़े और गोली, पुलिस के सामने भी हुई फायरिंग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघी और दीपनगर गांव के बीच रास्ते के विवाद को लेकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई है। दरअसल दीपनगर एनएच 82 से मेघी गांव तक 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था।

- Sponsored Ads-

सड़क पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा पानी गिराया जाता था, जिससे आने-जाने में मेघी गांव के लोगों को परेशानी होती थी। इसी परेशानी को देखते हुए मेघि गांव के लोगों के द्वारा पक्की सड़क पर मिट्टी भराई कर दी गई। रास्ते पर मिट्टी भराई को लेकर देर शाम भी दीपनगर और मेघि गांव के पीस जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए।

घटना को देखते हुए घटनास्थल पर अंचलाधिकारी और दीपनगर थानाध्यक्ष को पंचायती के लिए बुलाया गया लेकिन पंचायती के दौरान भी दोनों गांव के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। पंचायती के दौरान सीओ और थानाध्यक्ष के सामने हवाई फायरिंग भी की गई। फिलहाल इस रास्ते के विवाद को लेकर दोनों गांव के बीच तनाव का माहौल देखा जा रहा है। दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article