दस धुर जमीन के विवाद में दबंग पड़ोसी घर में घुस की मारपीट, नाबालिग समेत तीन घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर मामूली विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने खूनी संघर्ष की घटना को अंजाम दिया जहां घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिला को लोहे से बेहरामी से पिटाई कर दी। पिटाई में नाबालिक लड़की समेत तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमे दो लोगो का इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। वही एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के बरदाहा वार्ड नंबर 17 की है। घायल महिला की पहचान छौराही थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 17 बरदाहा गांव के रहने वाले रामचंद्र महतो की 48 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में की गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि दस धुर विवादित जमीन है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर जबरन पड़ोसियों द्वारा घर बनाने का काम किया जा रहा था। वही घर बनाने से मना किया गया तो इसी से नाराज होकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया इससे भी मन नहीं भरा तो कुदाल से हमला कर दिया। पिटाई में नाबालिक लड़की समेत तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद छौराही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article