रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के काको बीघा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के काको बीघा गांव में गांव के ही बदमाशों ने वृद्ध व्यक्ति से एक 11 लाख रुपया की रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर वृद्ध व्यक्ति को गोली मार देने की भी धमकी दी है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में जख्मी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वह अपने जमीन में मिट्टी की खुदाई कर रहा था तभी चार की संख्या में बदमाशों ने हेमंत कुमार मिश्रा से 11 लाख की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर अपने ही जमीन में खुदाई करने से बदमाशों ने मना कर दिया।

जिसके बाद सभी बदमाशों ने मिलकर चार लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस मारपीट में हेमंत कुमार मिश्रा मूलचंद दादा, रवि शंकर कुमार मिश्रा, अमन मिश्रा, जख्मी हो गए हैं।

जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कहीं ना कहीं इस रंगदारी के पीछे जमीन के विवाद की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article