विधायक राजवंशी महतो का आश्वासन निकला झूठ ,नहीं बना बलिदानी गेट- ग्रामीण

DNB Bharat

विधायक राजवंशी महतो का आश्वासन निकला झूठ ,नहीं बना बलिदानी गेट- ग्रामीण 

डीएनबी भारत डेस्क 

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा विधायक राजवंशी महतो का आश्वासन निकला झूठ ,नहीं बना बलिदानी गेट। चेरिया बरियारपुर के विधायक, राजवंशी महतो का आश्वासन झूठा निकला।

- Sponsored Ads-

इस बात को लेकर मेघौल गांव में बलिदानी राधा जीवन स्मारक स्थल पर आज उनके सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा के मौके पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। लोग विधायक को कोसते रहे।

बताते चलें कि 24 अगस्त 2023 को जब बलिदानी राधा जीवन का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित था। विधायक राजवंशी महतो उस समारोह के मुख्य अतिथि थे। तब अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने बलिदानी राधा जीवन को नमन करते हुए कहा था उनके सम्मान में विधायक कोष से एक दिव्य और भव्य गेट मेघौल के प्रवेश द्वार स्कूल चौक के समीप एस एच 55 किनारे बनाया जाएगा।

अगले वर्ष जब मैं श्रद्धांजलि सभा में आऊंगा तो उस गेट का उद्घाटन करूंगा ।आज पूरे 1 साल बीत गए ना तो गेट बना और ना ही विधायक इस बार बलिदानी राधा जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे ।इस बात को लेकर जितनी मूह उतनी बातें कार्यक्रम स्थल पर हो रहा था। लोग विधायक राजवंशी महतो को भला बुरा कहते,और कोसतेनजर आ रहे थे।

खोदावंदपुर संवाददाता नितेश गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article