लोकप्रिय गणित के शिक्षक सह दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् बद्री प्रसाद राय का निधन

DNB Bharat Desk

 

श्री राय आजीवन समाज सेवा एवं अध्यापन कार्य से जुड़े रहे, पिछले 30 वर्षों से दिनकर पुस्तकालय के मजबूत स्तंभ के तौर पर काम करते रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड स्थित सिमरिया-01 पंचायत के मशहूर एवं लोकप्रिय गणित के शिक्षक सह दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् 61 वर्षीय बद्री प्रसाद राय का निधन हार्ट अटैक से मंगलवार के दोपहर को बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में हो गया। विदित हो कि श्री राय पिछले सात दिनों से बेगूसराय स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाजरत थे। श्री राय आजीवन समाज सेवा एवं अध्यापन कार्य से जुड़े रहे।

- Sponsored Ads-

लोकप्रिय गणित के शिक्षक सह दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् बद्री प्रसाद राय का निधन 2पिछले 30 वर्षों से दिनकर पुस्तकालय के मजबूत स्तंभ के तौर पर काम करते रहे। इसके साथ ही दिनकर प्लस टू विद्यालय सिमरिया के शिक्षा समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में शिक्षा और समाज को मार्गदर्शन देते रहे। श्री राय के निधन की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजेंद्र राय

लोकप्रिय गणित के शिक्षक सह दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् बद्री प्रसाद राय का निधन 3नेताजी, विशंभर सिंह, विजय चौधरी, ललन कुमार सिंह, लक्ष्मण देव कुमार, रामनाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव फिरोज, कृष्णा कुमार शर्मा, विपिन कुमार सिंह, अमरदीप सुमन, गोपाल कुमार, कृष्ण मुरारी, मनीष कुमार, श्याम नंदन निशाकर,जितेंद्र झा समेत सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

लोकप्रिय गणित के शिक्षक सह दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् बद्री प्रसाद राय का निधन 4बुधवार को अंतिम यात्रा के दरम्यान श्री राय के पार्थिव शरीर को दिनकर पुस्तकालय, पंचायत भवन, दिनकर उच्च विद्यालय सिमरिया होते हुए उनके अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया भोलाघाट ले जाया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र कन्हैया कुमार ने दिया। वह अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी को छोड़ गए। उनके चले जाने से सिमरिया के शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article