सीनियर डीसीएम सोनपुर रौशन कुमार ने किया मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन का निरीक्षण

DNB Bharat

कैटरिंग स्टॉलो का औचक निनिरीक्षण, अवैध वेंडर में मचा रहा हड़कंप

डीएनबी भारत डेस्क 

सोनपुर मंडल द्वारा एक विशेष अभियान के तहत ट्रेनों के पैंट्रीकार एवं अन्य कैटरिंग यूनिट में गैर मान्यता प्राप्त पैकेज्ड पेयजल और खान-पान से जुड़ी अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।

- Sponsored Ads-

इसी के तहत शुक्रवार को सीनियर डीसीएम सोनपुर,श्री रौशन कुमार मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पहुँचे एवं स्वयं यात्री बनकर मुज़फ़्फ़रपुर स्टेशन के कैटरिंग स्टॉलो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाने -पीने की वस्तुएँ ख़रीदी एवं उसकी गुणवत्ता को परखा तथा गैर-अनुमोदित वस्तुओं को जब्त किया ,जो प्लेटफार्मों पर छिपे हुए तरीके से संग्रहीत या अनधिकृत तरीके से बेचे जा रहे थे।

इस दौरान उनकी नज़र अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए एक अवैध वेंडर पर पड़ा ,इसके बाद स्टेशन के वाणिज्य विभाग के कर्मियों द्वारा पूरे स्टेशन पर अवैध वेंडर के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया गया । अभियान के तहत कुल 12 अवैध वेंडरो को पकड़ा गया, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी I साथ ही सभी ट्रॉलियों पर नंबर अंकित करने तथा उन्हें विशिष्ट अल्फा संख्यात्मक कोड जारी करने का मुज़फ़्फ़रपुर डीसीआई को निर्देश दिये।

अपने निरीक्षण के अगले क्रम में उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर स्टेशन पर टिकट चेक भी करवाया । टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 74 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 37 हजार 170 रुपये से अधिक जुर्माना वसूले गए। इसके अलावे उन्होंने स्टेशन के पार्सल कार्यालय के पास ठेला नहीं लगाने का भी निर्देश दिये।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article