बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 29 वार्ड पार्षद पर मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज

DNB Bharat

20 अगस्त की देर रात फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत नप बरौनी वार्ड 29 वार्ड पार्षद मो इबरार आलम ने लगभग 11 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दिया अप्राकृतिक यौनाचार घटना को अंजाम।

डीएनबी भारत डेस्क 

फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 29 में लगभग 11 वर्षीय एक मासूम बच्चे के साथ स्थानीय पार्षद के द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं पीड़ित परिजन एवं ग्रामीणों ने कहा 20 अगस्त देर रात की घटना थी। सुबह 21 अगस्त को घटना से आक्रोशित लोगों ने बाजार जाम कर आरोपी के गिरफ्तारी एवं पीड़ित मासूम को मुआवजा दिए जाने का मांग किया।

- Sponsored Ads-

बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 29 वार्ड पार्षद पर मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज 2

वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि घटना के बाद से दबंग पार्षद और उनके सहयोगियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक नगर परिषद वार्ड संख्या 31वार्ड सदस्य मो इबरार आलम के द्वारा 20 अगस्त की रात लगभग 11 वर्षीय पड़ोसी मासूम युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के जघन्य अपराध की घटना को अंजाम दिया गया है।

वहीं घटना के संबंध फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया की पूरे मामले की छानबीन के उपरांत पीड़ित के आवेदन के आलोक में आरोपी मो इबरार आलम के खिलाफ आईपीसी  एवं पाॅक्सो की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article