नालंदा मोराबा तालाब से मासूम छात्रा का शव बरामद

DNB Bharat

घर से निकली थी ट्यूशन पढ़े घर लौटा मासूम छात्रा का शव , परिजनों में मचा कोहराम।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के मोरबा तालाब से एक छात्रा का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया जाता है कि सातवीं क्लास की छात्रा रिया कुमारी ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और ट्यूशन पढ़ने के दौरान ही मोरा तालाब में नहाने के लिए चली गई।

- Sponsored Ads-

नहाने के दौरान रिया कुमारी गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। रिया कुमारी के घर नहीं लौटने के उपरांत परिजनों ने काफी खोजबीन की। सुबह में उसका शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। जिसके बाद इसकी सूचना आज स्थानीय लोगों के द्वारा भागन बीघा पुलिस को दी गई।

भागन बीघा थाना पुलिस ने घटना की सूचना मृतक छात्रा के परिजन को दिया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।  घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article