बेगूसराय चौथी सोमवारी को लेकर गंगा घाट समेत विभीन्न शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज चौथी सोमवारी को लेकर एक तरफ जहां गंगा घाटों पर काफी भीड़ देखी जा रही है तो वहीं विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। लोग अपने आराध्य भगवान शिव को जल चढ़कर पूजा अर्चना में लीन हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय चौथी सोमवारी को लेकर गंगा घाट समेत विभीन्न शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2 दूसरी ओर जिले के प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट एवं सिमरिया गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं जो वहां से जल लेकर पैदल ही समस्तीपुर जिले के थानेश्वर स्थान एवं विद्यापति धाम एवं बेगूसराय जिले के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में जलार्पण करेंगे ।

बेगूसराय चौथी सोमवारी को लेकर गंगा घाट समेत विभीन्न शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3हालांकि इस मौके पर प्रशासन की बेरुखी भी सामने आ रही है क्योंकि गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है लेकिन बावजूद इसके श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं । स्थानीय लोगों के अनुसार झमटिया गंगा घाट पर सिर्फ एक बैरिकेडिंग कर दी गई है और एक नाव को लगा दिया गया है जो कि ना काफी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article