तीसरी सोमवारी पर गढ़पुरा हरिगिरिधाम शिवालय में जल चढ़ाने को लेकर वीरपुर के रास्ते निकले हजारों शिव भक्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में सावन मास की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।सुबह से ही मंदिर में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।सोमवारी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया ।कई शिव भक्त गेरूआ वस्त्र धारण कर  शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे थे।

- Sponsored Ads-

इस दौरान बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।आरती और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।कई भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भोले बाबा की पूजा की।शिवभक्तों ने गंगाजल के साथ ही बेलपत्र,फल फूल,भांग धतूरा आदि अर्पित कर विधान पूर्वक पूजा की।इस दौरान बरैपुरा गांव के सुप्रसिद्ध बसहा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक किया।

तीसरी सोमवारी पर गढ़पुरा हरिगिरिधाम शिवालय में जल चढ़ाने को लेकर वीरपुर के रास्ते निकले हजारों शिव भक्त 2वहीं तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या से ही सिमरियाधाम स्थित पवित्र गंगा नदी से गंगाजल लेकर हरिगिरिधाम गढ़पुरा के लिए वीरपुर होते हुए लाखों श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचना शुरू हुआ,जो देर रात तक चलता रहा।इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ भाई वीरेंद्र व थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दलबल के साथ मुस्तैद दिखे।

जगह-जगह विभिन्न स्वयं  सेवी संस्थाओं के द्वारा बोल बम जा रहे शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया जा रहा था।इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहे पर स्थानीय पुलिस के साथ ग्राम रक्षा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article