बीहट में महामंत्र श्रीसीताराम नाम अखंड संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया गया

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर – 26 सफ़ेगतपुर टोला में 26 से 29 मार्च तक 72 घंटे के लिए महामंत्र श्रीसीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन की सफ़लता के लिए गुरुवार को संत अमरदास ठाकुरबाड़ी से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।इस भव्य शोभायात्रा में 922 कलश लेकर सुन्दर सुसज्जित परिधानों में कुंवारी कन्याओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।

- Sponsored Ads-

जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में धर्म ध्वजा, सुसज्जित रथ, घोड़े, शंखनाद, घड़ी-घंट की गूंज, भांगड़ा एवं आर्केस्ट्रा की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कलश शोभायात्रा संत अमरदास ठाकुरबाड़ी, बीहट से प्रारंभ होकर सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर, बीहट पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद शोभायात्रा शिव मंदिर मार्ग, काली मंदिर, राम-जानकी मंदिर होते हुए बीहट चांदनी चौक और बीहट बाजार के रास्ते पुनः ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया,

बीहट में महामंत्र श्रीसीताराम नाम अखंड संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया गया 2जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। ठाकुरबाड़ी के श्री महंथ श्री 108 श्री रामसेवक दास उर्फ मौनी बाबा रथ पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस अवसर पर सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर के पुजारी पंकज कुमार, कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष टुनटुन कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित राहुल कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार,

बीहट में महामंत्र श्रीसीताराम नाम अखंड संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया गया 3प्रभात कुमार, निशांत कुमार, यशस्वी आनंद, प्रमोद सिंह, अमित कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, संकेत कुमार, यशवंत कुमार, मोहन कुमार, चंदन कुमार, प्रियांशु कुमार, राजेश कुमार, मुकेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। 26 से 29 मार्च तक चलने वाले इस 72 घंटे अखंड श्रीसीताराम संकीर्तन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Share This Article