मेघौल कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में ऑल्टो सवार चार युवक जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नववर्ष के प्रथम दिन सोमवार को मेघौल कुम्भी पथ पर मेघौल कॉलेज के समीप हुए सड़क हादसे में ऑल्टो कार सवार चार युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो ने जख्मी युवकों में तीन लोगों को स्थानीय क्लिनिक तथा एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती करवाया। जख्मी की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी प्रिय राम का पुत्र सरला सहनी, राम चन्द्र सहनी का पुत्र पिंटू कुमार, राम ध्यान सहनी का पुत्र मन्ना कुमार तथा जद्दु सहनी के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में किया गया है।

मेघौल कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में ऑल्टो सवार चार युवक जख्मी 2गंभीर रूप से जख्मी सरला सहनी को प्राथिमिक उपचार बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि मेघौल की ओर से एक ऑल्टो कार कुम्भी की ओर तेज गति से जा रहा था। मेघौल कॉलेज के समीप तीखा मोड़ पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार बाई ओर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

- Sponsored Ads-

मेघौल कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में ऑल्टो सवार चार युवक जख्मी 3इस हादसे में कार सवार चार युवक जख्मी हो गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार सभी युवक शराब पी रखा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में कर लिया। थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने घटना का पुष्टि किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article