आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में 25 हजार किलोमीटर नयी सड़क और छह सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा – अशोक चौधरी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर उन्होंने कही

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में 25 हजार किलोमीटर नयी सड़क और छह सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। बिहार सरकार के इस नए स्कीम के तहत समस्तीपुर में 1500 किलोमीटर नयी सड़क और आवश्यकतानुसार अच्छी संख्या में पुलों का निर्माण होगा। बिहार सरकार ने पिछले कैबिनेट की बैठक में इस नयी स्कीम लागू किया था। सड़क निर्माण की यह योजनाएं मेटेंनेस पॉलिसी से बाहर है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में 25 हजार किलोमीटर नयी सड़क और छह सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा – अशोक चौधरी 2उक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कही। वे समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क और पुल निर्माण की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। चूंकी,आगामी विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो लोगों की अपेक्षाएं थी। उसे हर हाल में पूरा करना है। इसके अलावे बिहार सरकार की ओर से छुटे हुए बसावट उनको एकल संपत्ता देने की योजना हैं। उसको धरातल भी उतारना है।

- Sponsored Ads-

आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में 25 हजार किलोमीटर नयी सड़क और छह सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा – अशोक चौधरी 3इससे पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने समाहरणालय सभाकक्ष में पदाधिकारियों के साथ जिले में ग्रामीण कार्य विभाग के योजनाओं की विस्तृत रुप से समीक्षा की। कई योजनाएं जो काफी लंबे समय से लंबित थी। उसको जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य मंत्री ने बताया कि जिले में करीब 25 से 30 पुल निर्माण की योजना संचालित है। इसमें अधिकांश पुलों का काम हो चुका है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में 25 हजार किलोमीटर नयी सड़क और छह सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा – अशोक चौधरी 4इसके अलावे जो निर्माणाधीन है, उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में सात नए पुल निर्माण की योजना बनाई गई थी। उसे भी जल्द पुरा करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article