तेघड़ा में प्रखण्ड कर्मियों ने सैनिक को भी नहीं बख्शा, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में नजराना नहीं देने के कारण महीनों से झेल रहे है फजीहत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड कार्यालय में सरकारी मुलाजिम बेलगाम हैं और कोई भी पदाधिकारी कर्मचारी एक दूसरे का आदेश/निर्देश मानने को तैयार नहीं हैं। बात जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले कार्यालय की है जहाँ आम लोगों की बात तो दूर है, देश की रक्षा में लगे सेना के जवान को अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में घूस की राशि नहीं देने के कारण महीनों से फजीहत झेलना पड़ रहा है।

- Sponsored Ads-

सच कहा जाय तो इस कार्यालय में शुद्ध रूप से बिचौलियों और दलालों का राज चलता है। बिना नाजायज राशि दिये कोई जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होना मुश्किल है। दलाल और बिचौलिये जिसका प्रमाण पत्र निर्गत करवाना चाहते हैं वह तुरत निर्गत हो जाता है। अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने बताया कि घूस की राशि नहीं देने पर उनकी पौत्री निधि भारद्वाज के नाम से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र में महिला के जगह पुरूष अंकित कर दिया गया। पुनः सुधार के लिये देने के बाद गलत पता अंकित कर प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया।

तेघड़ा में प्रखण्ड कर्मियों ने सैनिक को भी नहीं बख्शा, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में नजराना नहीं देने के कारण महीनों से झेल रहे है फजीहत 2अंत में कार्यालय कर्मियों ने कहा दिया कि अब गलत पता का ही जन्म प्रमाण पत्र लेना होगा, सही पता से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होगा। प्रखण्ड में कार्यरत जेएसएस एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर का दलालों के साथ भ्रष्ट सांठ गांठ रहने के कारण आम जरूरत मंद लोगों के लिये जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करवाना मुश्किल भरा काम है। इन कर्मियों के मनमानी के चलते जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में प्रखण्ड के सैकड़ों बच्चों का नामांकन स्कूलों में नहीं हो पा रहा है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article