बछवाड़ा उप डाकघर से 37 लाख 56 हजार रुपये का गवन, चार कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

 

आरोपी चारों कर्मियों को डाक अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा डाकघर से कर्मियों द्वारा लाखों रुपए अवैध निकासी कर गवन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है मामले को लेकर सहायक डाक अधीक्षक विमल कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया है। उन्होंने बछवाड़ा डाक विभाग में कार्यरत चार कर्मियों को आरोपी बनाते हुए थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने आवेदन में बताया कि बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर गांव निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र मोहन कुमार उप डाकपाल बछवाड़ा उप डाकघर तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव निवासी जगदीश प्रसाद सिंह के पुत्र रंजय प्रसाद डाक सहायक बछवाड़ा उप डाकघर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राम आशीष राय के पुत्र युगल किशोर राय शाखा डाकपाल राजापुर एवं बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर भीठ गांव निवासी राम पदार्थ चौधरी के पुत्र गोरख चौधरी के द्वारा अवैध निकासी कर 37 लाख 56 हजार तीन सौ रुपए का गबन किया गया है ।

बछवाड़ा उप डाकघर से 37 लाख 56 हजार रुपये का गवन, चार कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज 2उन्होंने बताया कि शाखा डाकपाल समसीपुर भीठ एवं उप डाकघर के दोनों कर्मियों के द्वारा 2 लाख 20 हजार 5 सौ रुपए एवं शाखा डाकपाल राजापुर एवं उप डाकघर के दोनों कर्मी के द्वारा 35 लाख 35 हजार 8 सौ रुपए का गवन कर लिया गया है । गवन मामले को लेकर डाक अधीक्षक कार्यालय बेगूसराय के पत्रांक 50/2024 दिनांक 11 जुलाई 2024 के आलोक में सभी आरोपी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश निर्गत किया गया है ।

साथ ही आरोपी चारों कर्मियों को डाक अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अमित कुमार कांत ने बताया कि गवन मामले को लेकर सहायक डाक अधीक्षक के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज की गई है । आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article