आंगनवाड़ी केंद्र की अनिमियतता की शिकायत को लेकर पोषक क्षेत्र के लाभुको ने किया हंगामा

DNB Bharat Desk

पोषक क्षेत्र के लाभुको का कहना था कि टीएचआर व पोषाक राशि वितरण में सेविका द्वारा किया जाता है मनमानी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 114 में अनियमितता की शिकायत को लेकर पोषक क्षेत्र के दर्जनों लाभुको ने सोमवार को सीडीपीओ व सेविका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोषक क्षेत्र के लाभुको का कहना था कि टीएचआर व पोषाक राशि वितरण में सेविका द्वारा मनमानी किया जाता है। बताते चले कि पोषक क्षेत्र के लाभुको के द्वारा विगत दिनो बछवाड़ा सीडीपीओ को आवेदन देकर सेविका के खिलाफ शिकायत की गयी थी लेकिन आवेदन के बीस दिन बीत जाने के बाद भी सीडीपीओ के द्वारा ना तो जांच किया गया और ना ही सेविका पर कार्यवाही की गयी।आंगनवाड़ी केंद्र की अनिमियतता की शिकायत को लेकर पोषक क्षेत्र के लाभुको ने किया हंगामा 2

- Sponsored Ads-

जबकि प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के सेविका द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के आठ गर्भवती महिला तथा आठ धात्री महिला व छः माह से तीन वर्ष के चालीस बच्चो तथा आंगनवाड़ी में पढ़ रहे चालीस बच्चो समेत कुल छियानबे लाभुको को लाभ देना है। सोमवार को आक्रोशित पोषक क्षेत्र के लाभुको ने ग्रामीण सड़क पर पहुंचकर सेविका व सीडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पोषक क्षेत्र के लाभुक नीलम देवी, रीना देवी, मनिषा देवी, पवन देवी, रूब्बी देवी, चंम्पी देवी, अनुपम देवी, चमचम देवी, उषा देवी, स्वीटी देवी, सवित्री देवी, नेहा कुमारी ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका काजल कुमारी के द्वारा आंगनवाड़ी में पढ़ रहे चालीस बच्चो में से सत्तर बच्चो को पोषाक राशि दिया शेष बचे बच्चे को नहीं दिया। तथा मीनू के हिसाब से केन्द्र में पोषाहार नही दिया जाता है।

उन्होने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका के द्वारा सिर्फ अपने नजदीकी लोगो को ही टीएचआर का लाभ दिया जाता है। सेविका से टीएचआर की मांग किये जाने पर सेविका द्वारा बोला जाता है कि जिन जिन लाभुको का हमारे पास लिस्ट था वैसे सभी लाभुको को टीएचआर दिया जा चुका है। पोषक क्षेत्र के वार्ड सदस्य रंजीत पंडित ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका के द्वारा कुछ धात्री व गर्भवती महिलाओ के बीच टीएचआर का वितरण किया गया है। जिसमें दो किलो दो सौ ग्राम के बदले एक किलो चावल व ढ़ाई सौ ग्राम दाल तथा पच्चास ग्राम सोयाबीन दिया गया है। जिसकी शिकायत लाभुको द्वारा सीडी पीओ को किया गया है। मामले को लेकर सीडीपीओ निखत प्रवीण ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 114 से आवेदन प्राप्त हुआ है।जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।

 

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article