पूर्व प्रमुख ने बीडीओ को आवेदन देकर एक ही पीसीसी सड़क निर्माण के नाम पर दुबारा राशि निकासी का लगया आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में एक ही सड़क का नाम बदल कर राशि की निकासी कर लेने का मामला सामने आया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में एक ही सड़क का नाम बदल कर पुन: दुबारा राशि की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पूर्व प्रखण्ड प्रमुख शत्रुघ्न कुमार ने बीडीओ मुकेश कुमार को आवेदन के माध्यम से आरोप एवं शिकायत लगाते हुए बताया है कि वार्ड कार्यान्वन समिति दामोदरपुर पंचायत वार्ड नं – 3 के द्वारा संचालित योजना संख्या 13/ 20-21 जिसका नाम बुधू ठाकुर के घर से लेकर राम सेवक राम के कुआं तक पीसीसी ढ़लाई का कार्य चार लाख छियालीस हजार रुपया का कार्य हुआ था।

- Sponsored Ads-

जिसकी राशि का निकासी हो चुका है। तथा उसी सड़क का नाम बदलकर प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा पंचायत समिति के पन्द्रहवी योजना से योजना से संख्या 11/22-23 विपिन महतों के घर से राम कृपाल महतों के घर तक सात लाख से अधिक रुपए की काल्पनिक सड़क के नाम पर रुपया का निकासी फर्जी तरीके कर लिया गया है। जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। इधर बीडीओ मुकेश कुमार ने पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार को इस मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं प्रखण्ड प्रमुख इंदजीत कुमार ने बताया कि यह आरोप गलत है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article