बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसहयोग से निर्माण किये गए सड़क में जेई द्वारा स्टीमेट बनाकर योजना चलाये जाने पर आम लोगो में आक्रोश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत सरकार भवन से प्रखंड कार्यालय जोड़ने वाली करीब तीन सौ मीटर की सड़क का मरम्मती का कार्य जनसहयोग से किया गया है। निर्माण के बाद उसी सड़क का मिट्टी व फेवर ब्लॅक लगाने के लिए बीस लाख रुपये का एस्टीमेट पंसस अंश दान से बनाने के लिए प्रस्ताव में लिया गया है।बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसहयोग से निर्माण किये गए सड़क में जेई द्वारा स्टीमेट बनाकर योजना चलाये जाने पर आम लोगो में आक्रोश 2

जिसको लेकर आम लोगो में आक्रोश व्यापत है। मामले में स्थानीय समाजसेवी राज कुमार चौधरी ने बताया कि मनरेगा योजना से प्रखंड के विभिन्न पंचायत में लूट मचा हुआ है। प्रखंड मुख्यालय के नये भवन से लेकर पंचायत सरकार भवन तक मिट्टी व फेवर ब्लॅक लगाने के लिए बीस लाख रुपये का एस्टीमेट पंसस अंश दान से बनाने के लिए प्रस्ताव में लिया गया है जो गलत है। उन्होंने कहा कि जिसे छब्बीस मजदुरो की सहायता से श्रमदान के तहत सड़क का मरम्मती का कार्य किया गया।बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसहयोग से निर्माण किये गए सड़क में जेई द्वारा स्टीमेट बनाकर योजना चलाये जाने पर आम लोगो में आक्रोश 3

- Sponsored Ads-

इस सड़क में मिट्टी व फेवर ब्लॉक के बदले पीसीसी ढ़लाई किया जाता तो ठिक था लेकिन जर्जर सड़क का जेई द्वारा मनमाने तरीके से स्टीमेट बनाकर योजना में लूट खसोट मचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि मनरेगा योजना से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जांच की जाय।अन्यथा ग्रामीणों के द्वारा आन्दोलन किया जायगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article