डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के तेघड़ा में बुधवार को प्रखण्ड कृषि कार्यालय तेघड़ा में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में अवकाश प्राप्त प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी को कर्मियों ने भावपूर्ण विदाई दिया। मौके पर श्री चौधरी को तेघड़ा के प्रतीक चिन्ह के रूप में राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट की गई।
- Sponsored Ads-

इसके अलावे चादर, माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री अभय कुमार चौधरी के कार्यकाल की सराहना की।
अवकाश प्राप्त कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी ने कहा कि तेघड़ा में उन्हें जो प्रेम और स्नेह मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर संजीव कुमार, नीरज कुमार, निलेश कुमार, संजीव कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
