डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वीकृति भुगतान को मैगा कैम्प का आयोजन

DNB Bharat

 

डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वीकृति भुगतान को मैगा कैम्प का आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क 

 31 जुलाई को जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा पीएमईजीपी 1&2, पीएमएफएमई तथा पीएम विश्वकर्मा का स्वीकृति एवं भुगतान का मेगा कैम्प आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें मुख्य अतिथि अनिल कुमार संयुक्त सचिव उद्योग विभाग, बिहार, पटना उपस्थित हुए। इस कैम्प में पीएमईजीपी में 100.35 लाख स्वीकृति 1.9 लाख भुगतान किया गया साथ ही पीएमएफएमई में 75.09946 लाख स्वीकृति 0.00 लाख भुगतान किया गया।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा सभी लाभार्थियों को उद्यम स्थापित करने के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दी गई तथा शाखा प्रबंधको / जिला समन्वयकों को यथाशीघ्र शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को कहा गया। जिला उद्योग केन्द्र के गहाप्रबंधक के द्वारा भी सभी बैंकों के आऐ हुऐ प्रतिनिधि को शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को कहा गया तथा लाभार्थियों को बेहतर उद्यम स्थापित करने के सूझाव भी दिए। साथ ही उद्योग विस्तार पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article