बिहार सरकार कला संस्कृति के लिए बढ़- चढ़ कर काम कर रही है-श्याम कुमार सहनी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित 35 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन रविवार को मध्य विद्यालय बीहट के प्रांगण में की गई। नाट्य कार्यशाला के उद्घाटन में ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बाल रंगमंच के सचिव व नगर परिषद् के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार , एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक , ज़िला कबड्डी संघ की अध्यक्ष सरोज कुमार, बरौनी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार राज, ज़िला कबड्डी संघ के संरक्षक श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, बिपिन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

बिहार सरकार कला संस्कृति के लिए बढ़- चढ़ कर काम कर रही है-श्याम कुमार सहनी 2वहीं 35 दिवसीय नाट्य कार्यशाला उद्घाटन के दौरान बचपन बचाओ अभियान के पोस्टर का लोकार्पण भी अतिथियों के द्वारा किया गया। वहीं ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि रंगकर्म के क्षेत्र में भी बच्चे अपने भविष्य को बना रहे हैं। बिहार सरकार भी कला संस्कृति के लिए बढ़- चढ़ कर काम कर रही है। 28 जुलाई से 31 अगस्त तक नाट्य कार्यशाला चलेगा। वहीं एनटीपीसी बरौनी के के एन मिश्रा ने कहा कि बच्चे अनुशासित है तो वह हर काम को कर सकते हैं।

बिहार सरकार कला संस्कृति के लिए बढ़- चढ़ कर काम कर रही है-श्याम कुमार सहनी 3वहीं बिपिन कुमार राज ने कहा कि बाल रंगमंच प्रति वर्ष बच्चों के नाट्य कार्यशाला के माध्यम से उनके सपनों को सजाने का काम करती आ रही है। मोबाइल से बच्चे जहां चिपके रहते हैं वहीं नाट्य के माध्यम से बच्चे मोबाइल से दूर होते जा रहे हैं। यह एक बच्चों के लिए अच्छी पहल है। बाल रंगमंच के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि 35 दिनको तक चलने वाले नाट्य कार्यशाला से बच्चों रंगकर्म के विभिन्न आयामों को सीखने का अवसर मिलेगा।

बिहार सरकार कला संस्कृति के लिए बढ़- चढ़ कर काम कर रही है-श्याम कुमार सहनी 4नाट्य कार्यशाला में मुस्कान कुमारी, राजलक्ष्मी ,आयुष कुमार ,कंचन कुमारी, नाज़ुक कुमारी, सौरभ कुमार, आंचल कुमारी,ईशु कुमारी, प्रियांशु कुमार, प्रशांत कुमार, प्रेम कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, आदित्य कुमार, रौनक कुमार, अन्नू कुमार सहित कलाकार प्रशिक्षण लेंगे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article