बिहार बदलाव यात्रा के तहत समस्तीपुर के वारिसनगर में होगी प्रशांत किशोर की जनसभा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज समस्तीपुर के वारिसनगर विधानसभा आएंगे। आज दोपहर 2 बजे वारिसनगर विधानसभा के अंतर्गत खानपुर प्रखंड के सिरोपट्टी खटुआहा उच्च विद्यालय ग्राउंड में जन सभा को संबोधित करेंगे।

- Sponsored Ads-

जन सभा से पहले प्रशांत किशोर का जिले में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। जन सुराज के सूत्रधार के आगमन को लेकर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और शनिवार को हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए जनसभा में शामिल होंगे।

बता दें कि 20 मई से सारण जिले के सिताब दियारा से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के तौर पर एक मजबूत विकल्प जनता के समक्ष रखना।

इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिन में बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। बिहार को बदहाली से निकाल कर देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के सपने को लेकर प्रशांत किशोर राज्यव्यापी यात्रा पर एक बार फिर से निकले हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article