डीएनबी भारत डेस्क
मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (स्वायत्त), मथुरापुर, समस्तीपुर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इसके बाद शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कॉलेज सभागार में आयोजित इस समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कॉलेज के चेयरमैन मो. अबू तमीम ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण भी करता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर व्याख्याताओं में अशोक कुमार अकेला, डॉ. सेराज अहमद, डॉ. रंजीता कुमारी, डॉ. राहत करीम, डॉ. हरजिंदर कौर, विकास मिश्रा, मो. फैयाज, मो. नाजिर, स्वाती कुमारी, मो. तारिक रज़ा, मो. जुल्फिकार आलम, कामिनी कुमारी, राम शंकर राय, अवधेश कुमार राय, प्रमोद कुमार, मो. महफूज आलम एवं संजीत कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। उपस्थित विद्यार्थियों में भोला कुमार, रौशन कुमार, मोजम्मिल इक़बाल, ब्रजेश कुमार, विक्रांत कुमार, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, राज, सुमन कुमारी, रानी कुमारी, अरुणिमा झा, खुशबू कुमारी, ज्योति मिश्र, वैष्णवी कुमारी, मोनी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, मो. अरफ़ाज, सोनू कुमार, आमिर अशरफ, मो. एजाज, ऐशा नजरी, निभा कुमारी, पूजा कुमारी, कोमल कुमारी, नाजिया खातून एवं सोनी प्रवीन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन पूजा कुमारी एवं अरुणिमा झा ने संयुक्त रूप से किया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट