बेगूसराय में अलाव की आग से झुलसकर एक महिला की मौत,परिजनों पसरा मातम

DNB Bharat Desk

घटना नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में अलाव की आग से झुलस कर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की है। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है ।

बेगूसराय में अलाव की आग से झुलसकर एक महिला की मौत,परिजनों पसरा मातम 2मृतक महिला की पहचान हर्रख निवासी गुलाबी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला अत्यधिक ठंड की वजह से अलाव का सेवन कर रही थी उसी वक्त उनके कपड़े में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई ।

बेगूसराय में अलाव की आग से झुलसकर एक महिला की मौत,परिजनों पसरा मातम 3परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों के द्वारा सिर्फ मामूली इलाज कर उन्हें एडमिट कर लिया गया और फिर उनकी देखरेख भी नहीं की गई। बीते रात गुलाबी देवी की मौत हो गई। तत्पश्चात परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाने को दी है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article