पांच लाख रूपये रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर पर किया गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में अपराधियों के द्वारा एक प्लाई दुकानदार के घर पर शनिवार की रात गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है.। इस संवंध में दुकानदार अंकित कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में करीचक निवासी अमृत डांन,मो दिलशाद,मो गुलफान एवं एक अज्ञात अपराधियों को नामजद अभियुक्त बनाया है।.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरा प्लाई का दुकान कारीचक चौक पर है.। उस दुकान पर तीनो नामजद अभियुक्त पहली बार 26 सितंबर की रात लगभग आठ बजे आये एवं पांच लाख रुपये रंगदारी मांगे।

पांच लाख रूपये रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर पर किया गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 2मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे भाई अंकेश कुमार के साथ बकझक एवं हाथापाई होने लगी हल्ला गुल्ला होने पर सभी अभियुक्त यह धमकी देते हुए चले गये की रंगदारी नहीं दोगे तो जान से मार देगें।.27 सितंबर की शाम छोटी चौक बभनगामा  के लाल रंग की पल्सर बाइक पर सभी नामजद अपराधी मेरे भाई के पास आकर बोला की मेरा कव तक मिलेगा ऊपर जाने के बाद दोगे।.इस बात की भाई द्वारा मुझे जानकारी दिया गया.। मैने समझा की मजाक किया होग।.लेकिन फिर 28 सितंबर की रात्री लगभग आठ बजे सभी अपराधी मेरे बभनगामा स्थित घर के समीप पहुंचे एवं गालीगलौज करते हुए मुझे घर से निकलने की चुनौती देने लगे.

पांच लाख रूपये रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर पर किया गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 3हमलोग घर से नही निकले.अमृत डांन ने कमर से पिस्तौल निकाल कर मेरे घर की तरफ निशाना बना कर फायरिंग किया.गोली ग्रील दरवाजा से होकर खिड़की के किवाड़ में लग गई जो अभी भी गोली किवाड़ में फंसी हुई है एवं खोखा दरवाजे के बाहर गिरा हुआ है.यह हमला मेरे भाई अंकेश कुमार की जान मारने की नीयत से किया गया ‌। घटना का कारण रंगदारी नहीं देना बताया गया है.इधर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मो.दिलशाद व गुल्फान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वहीं मुख्य आरोपी अमृत डॉन की गिरफ्तारी हेतु संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article