संजात के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद चौरसिया को मिला शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कृष्ण मेनन सभागार में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय महादेव स्थान संजात के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद चौरसिया को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, समाजसेवा, सांस्कृतिक एवं नवाचारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया।

- Sponsored Ads-

संजात के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद चौरसिया को मिला शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड 2कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश के तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू, राजस्थान विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत थे।

संजात के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद चौरसिया को मिला शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड 3सम्मान प्राप्ति के बाद अपने गांव पहुंचे पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद चौरसिया ने कहा कि यह सम्मान संस्कृत व संस्कृति के लिए गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी औपचारिक मुलाकात किए। उन्होंने आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article