सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव का के बीच कैमूर से बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने सासाराम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सासाराम के कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और कुदरा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख के भतीजा उज्जवल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के पिता ने युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि मनोज कुमार सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। ऐसे में चुनाव के वक्त उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो जाएगी जिसका असर मतदान में भी देखने को मिल सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article