विद्यालयों में तय मानक के अनुरूप नहीं हुई बेंच डेस्क की सप्लाई, विद्यालय पहुंचते ही कबारा बना बेंच डैक्स

DNB Bharat Desk

 

हाल आदर्श मध्य विद्यालय मेघौल खोदावंदपुर में भेजे गए बेंच डैक्स का

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर में सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा किया जा रहा है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास भी किया जा रहा है । सरकार ने और विभाग ने सरकारी विद्यालयों को आवश्यक संसाधनों से लैस और सुसज्जित करने के लिए विद्यालयों मे मरम्मंती का काम, रंग रोगन का काम और बेंच डैक्स आपूर्ति का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन संबंधित एजेंसी द्वारा मांगों के अनुरूप ना तो भवन का जीरनोधार किया जा रहा है ना ही रंग रोगन किया जा रहा है और ना ही बेंच डैक्स की आपूर्ति किया जा रहा है ।

- Sponsored Ads-

विद्यालयों में तय मानक के अनुरूप नहीं हुई बेंच डेस्क की सप्लाई, विद्यालय पहुंचते ही कबारा बना बेंच डैक्स 2इन तमाम बातों में व्यापक स्तर पर एजेंसी के द्वारा घपला घोटाला की शिकायत मिल रही है शिकायत की खबरें प्रकाशित होने के बावजूद भी जिम्मेदार महकमा द्वारा इसका जांच मुनासिब नहीं समझा जा रहा है ।इससे यह स्पष्ट दिखता है कि इस घटिया निर्माण कार्य में एवं घाटिया सामानों की आपूर्ति में विभागीय अधिकारियों का मिली भगत सुनिश्चित है । आज हम बात करते हैं खुदाबंद पुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में भवन का । इस विद्यालय में जो भवन निर्माण एवं उसकी मरर्मती तथा रंग रोगन का जो कार्य किया गया है वह बेहद ही घटिया क्वालिटी का है।

विद्यालयों में तय मानक के अनुरूप नहीं हुई बेंच डेस्क की सप्लाई, विद्यालय पहुंचते ही कबारा बना बेंच डैक्स 3ग्रामीणों ने बताया कि क्या बताएं हुजूर दर्द कहां-कहां होता है । एक जगह घपला घोटाला हो तो बताएं ।अभी-अभी विद्यालय को विभाग द्वारा बेंच डैक्स का आपूर्ति किया गया है। ट्रक से उतरते ही बेंच डैक्स टूटेने लगता है । दर्जनों बेंच डैक्स ट्रक से उतारने में टूट चुका है जबकि यह घास से निर्मित कीमती बेंच टैक्स है। विद्यालय के शिक्षकवर्ग कक्ष में टूटे हुए बेंच के टुकड़ों का तस्वीर दिखा रहे हैं विभाग के मुंह पर करारा तमाचा है। इसी तरह विद्यालय में जो समरसेबल लगाया गया है उसकी गुणवत्ता निम्न कोटि का है। विद्यालय को जो थाली आपूर्ति किया गया है उसकी गुणवत्ता त्रुटि पूर्ण है। यह तो एक बानगी है। सभी विद्यालयों में विभाग द्वारा जो मरम्मती काम किया गया है वह घटिया किया गया है।

जो बैंच डैक्स की आपूर्ति किया गया है वह मानक के अनुरूप नहीं है ,घटिया है ।ग्रामीणों की मांग है कि व्यापक स्तर पर संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में जो मरामाती काम अभी-अभी कराया गया है रंग रोगन कराया गया है समरसेबल नलकूप लगाया गया है और बेंच डैक्स आपूर्ति किया  गया है इसमें लाखों का घपला घोटाला किया गया है। इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। ऐसा करने सेदूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।इसके पूर्व भी  साहू टोला प्राथमिक विद्यालय मसूराज में घटिया निर्माण का समाचार विभिन्न अखबारों में सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन आज तक विभाग ने उसदिशा में जांच की आवश्यकता महसूस नहीं किया ।

जिसके कारण ठेकेदार आंख मूंद कर घपला घोटाला कर रहे हैं ।अधिकारियों द्वारा आरोपों का जांच नहीं करना इस बात को दर्शाता है कि इसमें उनकी भी मिली भगत है इससे इनकार नहीं किया जा सकता ।अब देखना है जिला प्रशासन का अब भी नींद टूटता है या यूं ही कुंभकरण निद्रा में सोए रहती है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article