बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ किया मारपीट, तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर वार्ड नंबर 8 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार दबंग का दबंगई देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर दबंग का कहर देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डांटे लोहे की रोड एवं तलवार से पूरे परिवार के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर वार्ड नंबर 8 की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ किया मारपीट, तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल,पुलिस कर रही है जांच 2घायल सभी व्यक्ति की पहचान राजापुर वार्ड नंबर 8 के रहने वाले रामबली यादव, विमला देवी, निखिल कुमार, बीना देवी, राजनीतिक यादव और गुंजन देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में घायल रामबली यादव ने बताया है कि बगल के दबंग पड़ोसी शराब के नशे में होकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब गाली गलौज का विरोध हम लोगों के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर घर में घुसकर लाठी डांटे लोहे की रोड और तलवार से हमला कर दिया।

बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ किया मारपीट, तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल,पुलिस कर रही है जांच 3इस दौरान उन्होंने बताया है कि घर में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया है कि यह दबंग व्यक्ति है जबरन हमेशा शराब पीकर घर में घुसकर गाली-गलौज करते रहता था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस को दिए हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ किया मारपीट, तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल,पुलिस कर रही है जांच 4जिसका कारण है कि लगातार दबंग का मनोबल बढ़ता ही चला गया। इसी का नतीजा है कि रात में भी घर में घुसकर पूरे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और साथ ही साथ घर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। फिलहाल इस घटना की सूचना सिंघौल थाने पुलिस को दी।मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article