नालंदा में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने घर में घुसकर मारी गोली, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां बिहार थाना क्षेत्र इलाके के डीडीसी आवास से महज कुछ ही दूरी पर घुसकर अपने ही रिश्तेदार ने चचेरे भाई को गोली मार दी। जिससे एक व्यक्ति विनय कुमार उर्फ बिहारी की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि गणेश कुमार इस गोलीबारी घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के पीछे जमीन बंटवारा की बात सामने आ रही है।

- Sponsored Ads-

दरअसल भागनबीघा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में दस कट्ठा जमीन का विवाद दो गोतिया उमेश प्रसाद और सुरेश प्रसाद के बीच चल रहा था। आज इस जमीन के विवाद को लेकर हथियार से लैस होकर उमेश प्रसाद का पुत्र विनय कुमार उर्फ बिहारी गणेश कुमार मुन्ना कुमार डाक बंगला मोड़ डीडीसी आवास के समीप आया। इसी दौरान सुरेश प्रसाद के पुत्र से शंभू सोनू श्याम किशोर से कहासुनी शुरू हो गई।

इसी बीच गोलीबारी में विनय कुमार उर्फ बिहार और गणेश कुमार को गोली लग गई। जिससे विनय उर्फ बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गणेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोलियों की आवाज को सुनकर सभी भागने लगे।

गौरतलब है की इसी विवाद को लेकर सुरेश प्रसाद तीन महीना पूर्व मोगलकुआं डीडीसी आवास के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर से एक हथियार को भी जप्त किया है। वहीं इस घटना के बाद अपराधी आराम से भागने में सफल रहे। जिस घर में गोलीबारी की घटना की वारदात हुई है वह घर भी दरोगा का बताया जा रहा है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article