जुआ में रुपया जितने की वजह से गयी राकेश उर्फ तुफानी की जान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के मल्हडीह गांव स्थित खरीहंन्ना गाच्छी में जुआ खेलने के दौरान गुरुवार को बदमाशों ने राकेश कुमार सिंह उर्फ तुफानी को गोली मारकर हत्या कर दिया था। के मामले में अब धिरे धिरे दवी जुवान से ग्रामीणों के मुंह खुलने लगे हैं।

- Sponsored Ads-

हालांकि नाम नहीं छापने की शर्त पर मल्हडीह और डीह पर के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि जुआ स्थल पर 10 से 12 कि संख्या में जुऐरी लोग थे। उसमें राकेश उर्फ तुफानी भी जुआ खेल रहा था। राकेश उर्फ तुफानी से जुआ में सभी के सभी हार गए थे। राकेश जाने लगा तो मौजूद लोग उसे पकड़ लपर थप्पड़ से मार पीट कर फिर जुआ खेलने लगे।दुसरी बार भी जब वे लोग राकेश उर्फ तुफानी से जुआ में हार गए तो उसमें से सबसे से अधिक हारे हुए लोगों ने अपने सहयोगियों के सहयोग से उसे गोली मारकर हत्या कर दिया।

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परीजनो को सोंप दिया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।लोग कह रहे थे दाह-संस्कार के बाद आवेदन देंगें। आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा। घटना में दोषी जो भी अपराधी शामिल होंगे बक्से नहीं जाएंगे।

 

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article