शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने छात्रों के साथ पैदल पहुंचकर विद्यालय के एचएम से मिलकर स्थिति का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की सादगी जगजाहिर है। वे कभी खुद झोला लेकर सब्जी खरीदने जाते हुए पटना की सड़कों पर दिख जाते हैं तो कभी अपने हाथों से खूबसूरत पेंटिंग बनाते हुए। डॉ एस सिद्धार्थ ने एक और ऐसा ही काम किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

- Sponsored Ads-

दरअसल डॉ एस सिद्धार्थ ने जब से शिक्षा विभाग की कमान संभाली है व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में डॉ एस सिद्धार्थ एक विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। वे बड़ी गाड़ियों और लाव लश्कर के साथ जाने के बजाय ट्रेन से जाने का रास्ता चुना और  निकल पड़े ट्रेन से ही। ट्रेन में उन्हें सीट भी नहीं मिली वे खड़े ही हो कर गए। एसीएस एस सिद्धार्थ दानापुर से ट्रेन में सवार हुए और बिहिया गए।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने छात्रों के साथ पैदल पहुंचकर विद्यालय के एचएम से मिलकर स्थिति का लिया जायजा 2बिहिया में स्टेशन से बाहर आने पर कुछ छात्राएं मिली जिनसे स्कूल का पता पूछा और फिर चल पड़े उनके ही साथ। स्कूल पहुंचने पर कुछ देर के लिए शिक्षक भी चौंक गए और शायद पहचान भी नहीं पाए। फिर उन्होंने प्रधानाध्यापक से मुलाकात की और स्कूल में बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन समेत कई अन्य मामलों की जानकारी ली।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने छात्रों के साथ पैदल पहुंचकर विद्यालय के एचएम से मिलकर स्थिति का लिया जायजा 3अपनी इस यात्रा के दौरान डॉ एस सिद्धार्थ ने स्टेशन पर और ट्रेन में आम आदमियों की परेशानी भी देखी और उनसे बातचीत भी की। डॉ एस सिद्धार्थ स्टेशन पर झाड़ू की गट्ठर लेकर बैठी महिला से बातचीत करते भी दिखे तो ट्रेन में भी आम यात्रियों से बातचीत की।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article