खगड़िया का 50 हजार इनामी अपराधी सोनू कुमार मंडल गिरफ्तार

DNB Bharat

खगड़िया जिला के बेलदौर और गोगरी पुलिस के संयुक्त छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत कटघरा भूरिया दियरा से टॉप 10 मोस्ट वांटेड में शामिल एक अपराधी को बेलदौर और गोगरी पुलिस के संयुक्त छापेमारी के दौरान दबोच लिया। इस टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधी का नाम बेलदौर सकरोहर निवासी सोनू कुमार मंडल है।

- Sponsored Ads-

इसके ऊपर दो हत्या एवं एक जानलेवा हामला करने का आरोप है। इसके ऊपर 50000 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। यह जानकारी थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने दिया। पुलिस की यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। बताते चले की इसके ऊपर हत्या, रंगदारी सहित अन्य मामलों के अलग-अलग थाना में केस दर्ज हैं।

गिरफ्तार अपराधी लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। फिलहाल सोनू मंडल को गिरफ्तार कर गोगरी थाना लाया गया है। उसके बाद बेलदौर थाना अध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी टीम में गोगरी थाना के थानाअध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी सहित बेलदौर थाना की पुलिस के अलावे और भी जवान मौजूद थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article