तेघड़ा बजलपुरा गंगा नदी में डुबने से एक युवक की हुई मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गंगाघाट की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान बरौनी एक पंचायत के केराबारी निवासी शिव कुमार सिंह के पुत्र रौनक कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा बजलपुरा गंगा नदी में डुबने से एक युवक की हुई मौत 2

बताया जा रहा है कि आज रौनक कुमार अपने दो अन्य मित्रों के साथ बजलपुरा घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था और इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने रौनक कुमार के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article