‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी से सीबीआई आज फिर करेगी पूछताछ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई आज फिर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से दिल्ली में पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में बुलाया है। पूछताछ सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूछताछ कितने देर तक चलेगी, लेकिन इसके शाम तक चलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि तेजस्वी से पूछताछ में सवालों की लंबी फेहरिस्त होने की संभावना है।

- Sponsored Ads-

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट में पूछताछ में छूट के लिए अर्जी दी थी। हालांकि उन्हें राहत नहीं मिली थी। उनके वकील ने गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए पेशी से छूट की मांग की थी, लेकिन सीबीआई की ओर से सिर्फ पूछताछ का भरोसा दिया गया। इसके बाद वह 25 मार्च को पेशी के लिए तैयार हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article