भगवानपुर प्रखंड में दिव्यांगों के लिए बीआरसी में विशेष शिविर, यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए उमड़े लाभुक

DNB Bharat Desk

भगवानपुर| प्रखंड के बीआरसी में बुधवार को दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगों ने शिविर में आकर निर्धारित प्रपत्र में सूचना अंकित कर प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया।

- Sponsored Ads-

शिविर में यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने के साथ उनके लिए सभी तरह के समुचित लाभ दिव्यांग को मिलने की बात कही गई।शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि इस कार्ड के बन जाने के बाद दिव्यांगों को सरकारी  सहायता लेने में आसानी होगी। शिविर में मानसिक मंदता के  ,अस्थि निशक्तता के  ,मूक बधिर  का प्रमाण पत्र बनाया गया।साथ ही यूडीआईडी कार्ड के लिए प्रपत्र जमा किया गया।

भगवानपुर प्रखंड में दिव्यांगों के लिए बीआरसी में विशेष शिविर, यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए उमड़े लाभुक 2इस संबंध में समावेशी शिक्षा के बीआपी कमल कुमार मौर्य ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों की पहचान,स्वास्थ्य सुविधा व विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करना है। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ.दिलीप कुमार,ऑर्थोपोडिक सर्जन डॉ.गौरव कुमार,नेत्र सहायक नेहा रानी,हेल्थ मैनेजर आशुतोष गांधी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article