जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण को ले तीसरे दिन भी दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण को ले आज तिसरे दिन गुरुवार को भी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन वीरपुर में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्व बीडीओ सह चार्ज अधिकारी अरुण कुमार निराला के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। जिसमें गणना ब्लॉक 47 से 69 के कुल 46 प्रगणकों को प्रोजेक्टर, पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारी ने बताया कि इस जाति आधारित जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य से संबंधित 17 प्रश्नों की प्रविष्टि अंकित करेंगे।
मौके पर मास्टर सह फील्ड ट्रेनर कृष्ण कुमार, नीरज कुमार, वसंत शर्मा, रितेश कुमार, राहुल कुमार, कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article